प्रांतीय वॉच

बालोद निवासी प्रेमी जोड़े ने केशकाल सिदावंड जंगल पहुँच खाया जहर

Share this
  • गम्भीर अवस्था मे लाया गया केशकाल अस्पताल

केशकाल : एक ओर जहां इन दिनों जिले भर में लोग कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं वही दूसरी ओर लगातार जहर खाने व आत्महत्या करने के मामले सामने आ रहे है। इसी बीच केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम सिदावंड के जंगलों में प्रेमी जोड़ा जहर का सेवन कर घायल अवस्था मे पड़ा मिला जिसे देखते ही ग्रामीणों के द्वारा 108 के मध्यम से केशकाल अस्पताल लाया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत सिदावंड के जंगलों में ग्रामीणों ने देखा कि एक युवक और युवती बोहोशी के हालत मे जमीन पर पड़ा हुआ देख तत्काल 108 को कॉल किया गया साथ ही केशकाल पुलिस को भी सूचना दिया गया । जिसके बाद 108 वाहन के ईएमटी अजय कुमार यादव व पायलट पंडाराम नेताम के द्वारा युवक-युवती को प्राथमिक उपचार देते हुए गम्भीर अवस्था मे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र केशकाल लाया गया। जहां डॉक्टरों द्वारा दोनो का उपचार जारी है तथा फिलहाल दोनो ही खतरे से बाहर है। हॉस्पिटल में भर्ती के बाद दोनों से पूछताछ करने पर  युवक ने अपना नाम घनश्याम साहू पिता गोवर्धन साहू, ग्राम चन्दनबेदी जिला बालोद व युवती हिना निर्मलकर पिता परमाराम निर्मलकर ग्राम चन्दनबेदी जिला- बालोद बताया और ये दोनों घर से भाग के केशकाल की ओर आना बतलाया ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *