प्रांतीय वॉच

बड़ी कार्रवाई: ओडिशा बॉर्डर से 4 किलो सोना और 32 लाख कैश के साथ 3 आरोपी गिरफ्तार

Share this
महासमुंद: छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर  पर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. गुरुवार को सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल चेक पोस्ट पर 4 किलो से ज्यादा सोना (Gold) और 32 लाख से ज्यादा कैश बरामद किया गया है. इसके साथ ही पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. बताया जा रहा है कि सिंधोरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक गाड़ी में भारी मात्रा में सोना और कैश ले जाया जा रहा है. इसकी सूचना पर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया. वाहन की चेकिंग के दौरान एक गाड़ी में तीन सवार मिले. तलाशी में पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी गुमराह करने की कोशिश करने लगे. शक में पुलिस ने गाड़ी की जांच की तो सोना और कैश बरामद हुआ.दरअसल, महासमुंद के सिंघोड़ा पुलिस ने अन्तर्राजीय सोने की तस्करी करते 3 लोगों को गिरफ्तार किया है. सिंघोड़ा पुलिस ने रेहटीखोल चेक पोस्ट के पास आरोपियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपियों से 4 किलो 480 ग्राम सोना जब्त किया है तो वहीं 32 लाख 84 हजार 500 नगद भी बरामद किया है. जब्त रकम और सोने की जुमला कीमत 2 करोड़ 55 लाख 34 हजार 500 बताई गई है.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *