दंतेवाड़ा। नक्सल प्रभावित क्षेत्र दंतेवाड़ा से बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां बोदली कैंप से कुछ दूरी पर एक अज्ञात युवक की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि शव सीएएफ जवान का। मामले की सूचना पर पुलिस ने शव को बरामद कर लिया है। वहीं उसकी पहचान की जा रही है। दरअसल एक जवान कैंप से पिछले तीन दिनों से लापता है। इस बीच आज अज्ञात शख्स की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। सुचना मिलते ही ASP राजेंद्र जायसवाल मौके पर पहुंचे है। फिलहाल पुलिस हर स्तर पर जांच कर रही है।
दंतेवाड़ा में कैंप के पास मिला युवक की लाश…CAF के जवान का शव होने का अंदेशा
