(लखनपुर ब्यूरो ) जानिसार अख्तर | नगर पंचायत लखनपुर पूर्व राष्ट्रपति और भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को तुलसी एवं समी पौधा लगाकर दी गई श्रद्धांजलि। आज दिन मंगलवार को नगर पंचायत लखनपुर के वार्ड क्रमांक 9 में खरीखा व पखना तथा जोड़ा तालाब के मेड़ में नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू और नगर पंचायत उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे एवं पार्षद बृजकिशोर पांडेय नीलू गुप्ता की उपस्थिति पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणब मुखर्जी के निधन पर तुलसी एवं समी पौधा रोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया और 2 मिनट का मौन भी रखा गया।नगर पंचायत लखनपुर के अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू व उपाध्यक्ष रामनारायण दुबे शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न प्रणब मुखर्जी का निधन में गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि देश के महान नायक को खोया है उनकी आत्मा की शांति के लिए आज नगर पंचायत लखनपुर में समी एवं तुलसी का पौधा रोपण किया गया है इस कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष दिनेश साहू राजेन्द्र जयसवाल निर्मल सिंह नगर के एवं अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित थे |
नगर अध्यक्ष उपाध्यक्ष ने पौधा लगाकर पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न प्रणब मुखर्जी को दी श्रद्धांजलि
