वाच संवाददाता बचेली । रक्षाबंधन के शुभ अवसर पर वन जल संरक्षण समिति की महिला सदस्यों ने आमोद अरण्य में वृक्षों को रक्षा सूत्र बांध कर पर्यावरण का संदेश दिया। आपको बता दें। वन जल संरक्षण समिति कारगिल के वीर शहीदों के नाम से एक लघु वन आमोद अरण्य विकसित कर रही है। पर्यावरण गतिविधि के तहत किए जा रहे इस कार्य में निरंतर पौधारोपण एवं उसके संरक्षण का कार्य समिति कर रही है। पर्यावरण को जन भावना के साथ जोड़ने के लिए महिलाओं ने वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु की कामना की जिसकी सभी ओर प्रशंसा हो रही है। इस अवसर पर महिलाओं ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए वृक्षों को रक्षा सूत्र बांधने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया। इस अवसर पर महिला सदस्य शीला साहू, कविता सक्सेना, रामेश्वरी साहू रीता पाल नंदी, शिवानी चक्रवर्ती, सीमा दिक्षित ने बातचीत के दौरान बताया की पर्यावरण का हमारे जीवन में क्या महत्व है। ये किसी से छुपा नहीं है। हम इस नेक कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करना चाहते हैं। इसके लिए हमने घर की बगिया, कम से कम पानी का उपयोग, घर के कचरे का अधिकतम उपयोग घर में करने सहित कई कार्य हम अपने घरों में ही कर रहे हैं। समिति के कार्यकारणी सदस्य संदीप दीक्षित, सुमित सरकार, अमलेंदु चक्रवर्ती, अशोक पाल नंदी, तारक शाह जितेन्द्र चौधरी, नफीस कुरेशी ने सभी को धन्यवाद दिया है।
रक्षा सूत्र बांधकर पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प।
