नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज चेतन चौहान कोरोनवायरस से संक्रमित पाए गए हैं। शनिवार रात को आकाश चोपड़ा और आर.पी. सिंह के ट्वीट से यह जानकारी मिली। चेतन उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी हैं। वह योगी सरकार में सैनिक वेलफेयर, होम गार्ड, पीआरडी और सिविल सिक्योरिटी मंत्रालय संभालते हैं।आकाश ने लिखा, “चेतन चौहान जी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। उनके जल्दी स्वस्थ होने की दुआएं.. जल्द ही ठीक हो जाइए सर। यह मुश्किल रात.. बिग बी और चेतन जी।”
BREAKING : पूर्व बल्लेबाज और होमगार्ड मंत्री चेतन चौहान पाए गए कोरोना पॉजिटिव… लखनऊ PGI में भर्ती
