क्राइम वॉच प्रांतीय वॉच

भाजपा कार्यकर्ता की की चाकू गोदकर हत्या पुलिस जुटी आरोपी की तलाश में

Share this

 

बलौदाबाजार। जिले के लोहिया नगर में गत शनिवार की रात्रि एक भाजपा कार्यकर्ता की अज्ञात युवकों ने चाकू से संघातिक वार कर हत्या कर दी। मिली जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ता और विश्व हिन्दु परिषद के सक्रिय सदस्य भगवती उर्फ भक्ति यादव की विशेष समाज के युवको ने चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल अवस्था में भगवती को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर भरत साहू के अनुसार मृतक के शरीर पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला किया गया है और उसके शरीर व पेट छाती में 14-15 जगह गहरी चोट के निशान है। रक्तस्राव अधिक होने से भगवती की मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *