प्रांतीय वॉच

प्रयोगशाला सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

Share this

कलेक्टर विजय दयाराम के. ने प्रशिक्षण कार्यक्रम का जायजा
आफताब आलम / बलरामपुर / कलेक्टर  विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में शिक्षा के गुणवत्ता में सुधार लाने के लिए हाई एवं हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रयोगशाला सहायकों का प्रशिक्षण जिले में संचालित सभी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में मास्टर ट्रेनरों द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है, कलेक्टर ने आज स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल रामानुजगंज में उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम का निरीक्षण किया।
प्रशिक्षण में भौतिकी, रसायन एवं जीव विज्ञान के प्रयोगशाला सहायकों को पृथक से लैब में मास्टर ट्रेनरों के निर्देशन में प्रयोग करके अभ्यास कराया जा रहा है, साथ ही प्रायोगिक उपकरण की मूलभूत जानकारी, सामग्रियों के रखरखाव की जानकारी दी जा रही है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर  विजय दयाराम के. ने प्रयोगशाला सहायकों से कहा कि आप सभी यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर बच्चों को विज्ञान से संबंधित प्रायोगिक विषय की सही जानकारी दें। उन्होंने कहा कि इसके पूर्व भी स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रयोगशाला सहायकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया गया था।
इस दौरान जिला शिक्षा अधिकारी के.एल महिलांगे, सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी गौसुल आजम, प्राचार्य हरिओम गुप्ता सहित स्कूल के शिक्षकगण उपस्थित रहे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *