प्रांतीय वॉच

कलेक्टर विजय दयाराम के. पहुंचे उचित मूल्य दुकान, अनियमितता देख महिला समूह को आबंटित दुकान निरस्त करने के दिये निर्देश

Share this

आफताब आलम / बलरामपुर / कलेक्टर  विजय दयाराम के. बलरामपुर एवं रामानुजगंज तहसील के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने रामानुजगंज तहसील के ग्राम पंचायत पिपरौल में संचालित उचित मूल्य दुकान का औचक निरीक्षण किया गया, निरीक्षण में यह पाया गया की दुकान का संचालन गांव की यादव महिला स्व सहायता समूह द्वारा किये जाने की बजाय अन्य व्यक्ति द्वारा किया जा रहा था, तथा निरीक्षण के दौरान महिला स्व सहायता समूह की कोई भी सदस्य दुकान पर उपस्थित नही मिले, साथ ही उचित मूल्य दुकान पर दुकान में उपलब्ध सामग्री का मूल्य सूची भी स्पष्ट रूप से अंकित नही था,जिस पर कलेक्टर  दयाराम ने गहरी नाराजगी व्यक्त की,कलेक्टर विजय दयाराम के. द्वारा राशन वितरण में अनियमितता,दुकान का सही रूप से संचालन नही करने पर यादव महिला स्व सहायता समूह को कारण बताओ नोटिस जारी करने एवं दुकान निरस्तीकरण की कार्रवाई करने हेतु अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) रामानुजगंज को निर्देशित किया।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *