प्रांतीय वॉच

खेलने के दौरान करंट की चपेट में आने से 4 वर्षीय बालक हुआ घायल, अस्पताल में उपचार जारी

Share this

जानिसार अख्तर/लखनपुर:  थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत लटोरी में घर की बाड़ी में खेलने के दौरान करंट की चपेट में आने से 4 वर्षीय बालक हुआ घायल अस्पताल में उपचार जारी परिजनों से मिली जानकारी के मुताबिक आदित्य यादव पिता जीवन यादव उम्र 4 वर्ष घर के पीछे बाड़ी में खेल रहा था ट्यूबेल में लगे विद्युत केबल जो जमीन के नीचे दबा हुआ था खेलने के दौरान विद्युत केबल को छूने से आदित्य यादव करंट की चपेट में आ गया जिसके बाद गोमती यादव के द्वारा करंट की चपेट में बालक को देखकर वेलस्टर को बंद किया गया जिससे बच्चे की जान बच गई परिजनों के द्वारा प्राथमिक उपचार के लिए लखनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहां बालक का उपचार जारी है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *