प्रांतीय वॉच

शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से अनाचार, एक माह बाद हुई आरोपी की गिरफ्तारी 

Share this
राजकुमार साहू/ जांजगीर-चाम्पा : सारागांव पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म करने वाले आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी का नाम दुर्गेश महिलांगे है. सारागांव थाने के प्रभारी सुरेश ध्रुव ने बताया कि 14-15 सितम्बर की रात से नाबालिग लड़की, बिना बताए घर से चली गई है, इसकी रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद नाबालिग लड़की की खोजबीन की जा रही है.इस बीच कोटाडबरी चांपा में लड़की के एक लड़के के घर होने की सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक दुर्गेश महिलांगे को गिरफ्तार किया और नाबालिग लड़की को बरामद किया.मामले में आरोपी युवक दुर्गेश महिलांगे के खिलाफ आईपीसी की धारा 366, 376 और 4, 6 पाक्सो एक्ट के तहत जुर्म दर्ज किया गया है.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *