प्रांतीय वॉच

शहर में 4 दिन तक शाम चार बजे से रात 11 बजे भारी वाहनों का प्रवेश रहेगा प्रतिबंध

Share this

राजनांदगांव में गणेशोत्सव को लेकर भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। कलेक्टर डोमन सिंह ने 8 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्णता प्रतिबंद का आदेश दिया है।

बता दें कि राजनांदगांव में गणेशोत्सव के दौरान शहर समेत छत्तीसगढ़ राज्य, मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं। शाम के समय भारी वाहनों के प्रवेश से दुर्घटना की स्थिति निर्मित हो सकती है। इसे देखते हुए 8 से 12 सितंबर तक प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 11 बजे तक राजनांदगांव शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *