नई दिल्ली: कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी की मां का निधन हो गया है। पाओला माइनो ने शनिवार 27 अगस्त को इटली में अंतिम सांस ली। वहीं मंगलवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।
कांग्रेस के सीनियर नेता जयराम रमेश ने भी सोनिया गांधी की मां के निधन की पुष्टि की है। उन्होंने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। सोनिया गांधी 24 अगस्त को ही देश से बाहर अपने इलाज के लिए गई थीं। उनके साथ प्रियंका गांधी और राहुल गांधी भी गए थे।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोनिया गांधी की मां के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा – कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी की माता जी के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ। ईश्वर समस्त परिवार को यह दुःख सहने की शक्ति दे। ॐ शांति।