प्रांतीय वॉच

मरवाही उपचुनाव : भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर का सघन जनसंपर्क जारी, भाजपा प्रदेश मंत्री जूदेव ने ली सभाएं

Share this

तापस शर्मा/गौरेला। मरवाही विधानसभा उपचुनाव के लिए घोषित भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में सघन जनसंपर्क कर लोगों से भाजपा को जिताने की अपील की और कहा कि मरवाही के  विकास के  लिये भाजपा ही जरूरी है। शनिवार को भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह ने निमधा, खुरपा, धरहर, पंडरी, पथर्री, पोड़ी, सिवनी, बदरौड़ी सहित कई गांवों में जनसंपर्क कर भाजपा के पक्ष में समर्थन मांगा। डॉ. सिंह ने कहा कि यह एक मौका है कि मरवाही के विकास में हम सब सहभागी बनें। यह क्षेत्र हर विकास से अब भी कोसों दूर है। इसके लिये कौन जिम्मेदार है, आप सब जानते हैं। भाजपा विकास की प्रतीक पार्टी है और भाजपा की विजय से ही हम सभी विकास को समाज के अंतिम व्यक्ति पंहुचाने में सफल होंगे। इस मौके पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्यामबिहारी जायसवाल ने कहा कि हमें एक गंभीर प्रत्याशी को क्षेत्र की समग्र विकास के लिये चुनना होगा। जिला पंचायत की पूर्व उपाध्याक्ष समीरा पैकरा ने कहा कि भाजपा के अलावा किसी को क्षेत्र के विकास से कोई मतबल नहीं रहा है। अत: एक मौका इलाके के विकास के लिये भाजपा प्रत्याशी डॉ. सिंह को अपना पूर्ण समर्थन दें। भाजपा प्रदेश मंत्री प्रबल प्रतापसिंह जूदेव ने भर्रीडांड एवं परासी में जनसभाओं को संबोधित किया और कहा कि मरवाही का विकास इन विगत दो दशकों में जैसा होना था, वैसा नहीं हुआ। अब एक नया मरवाही गढ़ने के लिये हमारे पास भाजपा एक मजबूत विकल्प है। इस मौके पर भाजपा महामंत्री रामजी श्रीवास, लालजी यादव, शंकर चक्रकारी, अशीष पाण्डेय, पारसमणी तंवर, प्रणव कुमार मर्रपच्ची, विजय राठौर, कमलेश मरावी व राकेश दीक्षित, ओमकार ओट्टी, आयुष मिश्रा सहित पार्टी कार्यकर्ता, पदाधिकारी, आमजन मौजूद थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *