महेन्द्र सिंह/ पांडुका : विगत दिनों गरियाबंद जिला के दौरे पर वरिष्ठ समाजिक चिंतक एवं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी के पूज्य पिता श्री नंदकुमार बघेल जी का पांडुका आगमन पर जिला पंचायत सदस्य श्रीमती लक्ष्मी अरुण साहू के नेतृत्व में बड़ी संख्या में शोसल डिस्टेंसींग का पालन करते हुए ,कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं सरपंच, उपसरपंचो ने परम्परागत आरती उतार के स्वागत किया।
इस अवसर पर श्री बघेल ने कहा कि सरकार कार्यो का लाभ सभी प्रदेशवासियों तक पहुंचे और छत्तीसगढ़ के गांव गली किसान एवं सभी वर्ग में विकास एवं समृद्धि हो ।। उक्त अवसर पर जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अरूण साहू ने कहा की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने सरकार के द्वारा सभी वर्ग, गावों और किसानों के लिए कार्य कर रहे हैं । वही हमारे पिता तुल्य नंद कुमार बघेल जी सदैव इतनी उम्र की होने के बावजूद पूरे प्रदेश की आम जनता के बीच जाकर उनके सुख दुख में शामिल होते हैं । उक्त कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अरूण साहू एवं 22 गांवों के उपसरपंच, सरपंचो एवं किसानों ने पांडुका में जिला सहकारी समिति बैंक के माध्यम से भुगतान किए जाने हेतु ज्ञापन श्री नन्दकुमार बघेल जी को सौंपा। जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अरूण साहू ने बताया कि पाण्डुका के के धान की राशि कोपरा शाखा स्थित सहकारी समिति बैंक में भुगतान ना करके पाण्डुका स्थित सहकारी समिति बैंक में भुगतान किया जाए इसके लिए इससे पहले जिला पंचायत सदस्य एवं आसपास के सरपंच तथा उपसरपंच पहले मुख्यमंत्री जी से मिल चुके हैं और इस बात पर चर्चा कर चुके हैं। इस अवसर पर बहुत बड़ी संख्या में महिलाएं तथा आसपास के ग्रामीण उपस्थिति रही। फोटो नंद कुमार बघेल जी को ज्ञापन सौंपते जिला पंचायत सदस्य लक्ष्मी अरूण साहू एवं ग्रामीण जन।

