प्रांतीय वॉच

नगरपालिका जांजगीर-नैला के एक एल्डरमेन हटाए गए

Share this
  • नगरीय प्रशासन ने जारी किया आदेश, 5 की जगह 6 का हो गया था मनोनयन 
राजकुमार साहू/जांजगीर-चाम्पा : जांजगीर-नैला नगर पालिका परिषद में 25 वार्ड के लिहाज से 5 एल्डरमेन होने चाहिए, जबकि यहां 6 एल्डरमेन की नियुक्ति कर दी गई थी. जब मामले ने तूल पकड़ा तो कुछ माह पहले मनोनीत हुए एक एल्डरमेन अरमान मोहम्मद को हटाने का आदेश नगरीय प्रशासन द्वारा जारी किया गया है. भाजपा के पार्षदों समेत दूसरे पार्षदों ने कलेक्टर से मामले की शिकायत की थी. हालांकि, पालिका में 1 एल्डरमेन की नियुक्ति के बाद एक माह पहले जब 5 और एल्डरमेन का मनोनयन शासन ने किया, उसके बाद से ही तय था कि 1 एल्डरमेन को नियम के तहत हटाया गया. आखिरकार, पहले से मनोनीत एल्डरमेन अरमान मोहम्मद को हटाया दिया गया है.
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *