देश दुनिया वॉच

पति के लिए खाना लेने गई महिला से पांच बदमाशों ने बारी-बारी किया रेप, बिन कपड़ो के थाने पहुंची पीड़िता

Share this

जयपुर: बुधवार देर रात पति के लिए खाना लेने निकली 35 वर्षीय महिला को पांच बदमाशों ने अपने हवस का शिकार बनाया। जांच अधिकारी ने बताया कि महिला का पति शराब के नशे में था। महिला रात 12 बजे के आस-पास उसके लिए खाना लेने के लिए निकली थी। इसी दौरान पांच बदमाश महिला को उठाकर रेलवे ट्रैक के पास ले गए, जहां एक-एक कर बदमाशों ने उसके साथ गैंगरेप किया। इस दौरान महिला के सभी कपड़े बदमाशों ने फाड़ दिए थे। यह पूरा मामला जयपुर जंक्शन के पास कल्पना ट्रेवल्स के नजदीक घटित हुई।

रोती हुई बिन कपड़ो के जीआरपी थाने पहुंची महिला
घटना के बाद महिला रोती हुई बिन कपड़ो के जीआरपी थाने पहुंची। जीआरपी थाना पुलिस ने महिला की हालत देख सबसे पहले महिला को कपड़े दिए, जिसके बाद पीड़िता की जानकारी के अनुसार पुलिस ने इलाके में दबिश देना शुरू किया, लेकिन जीआरपी पुलिस को कोई बदमाश नहीं मिला। घटना की जानकारी मिलने पर जयपुर कमिश्नरेट की स्पेशल टीम भी मौके पर पहुंची। महिला का पुलिस ने मेडिकल करवाया दिया हैं। मौके पर पहुंची एफएसएल के अधिकारियों को महिला ने सारी जानकारी दी। एफएसएल के अधिकारियों ने मौके से कई साक्ष्य भी लिए हैं। पुलिस आस पास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है।

पति के लिए खाना लेने जा रही थी पीड़िता
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि महिला यहां पर अपने पति के साथ यूपी की ट्रेन पकड़ने के लिए आई थी। पीड़िता का पति शराब के नशे में धुत था। पुलिस ने कहा पीड़िता अपने पति के लिए खाना लेने के लिए गई थी। उसी दौरान बदमाशों ने महिला को पकड़ लिया और रेलवे पटरी की साइड में ले जाकर बारी-बारी से उसके साथ बालात्कार किया।”

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की
घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं आरोपियों का पता लगाने के लिए जीआरपी थाना, सदर थाना और सोडाला थाना पुलिस कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल करवाया जा चुका है, उसकी हालत अब ठीक है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *