जानिसार अख्तर/ लखनपुर : लखनपुर जनपद पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रजपुरी के पखना पारा में बनने वाले 100 मीटर सीसी सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव द्वारा किया गया। लंबे अर्से से ग्रामीणों की मांग पर सीसी रोड लागत राशि 3 लाख का भूमि पूजन जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने किया। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ कांग्रेसी बृजमोहन अग्रवाल, लखनपुर वार्ड पार्षद असफाक खान, आईटी सेल के मक़सूद हुसैन, ग्राम सरपंच विनोद, पुलकित, मुरली, सतीश अग्रवाल सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
जनपद उपाध्यक्ष अमित सिंह देव ने किया सीसी सड़क का भूमि पूजन

