प्रांतीय वॉच

 NSUI द्वारा अम्बिकापुर में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ निकाली गई मशाल रैली

Share this
जानिसार अख्तर/ लखनपुर : NSUI प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा व आदित्य भगत के आवाहन पर NSUI प्रदेश सचिव नीतीश ताम्रकर के द्वारा आज केंद्र सरकार के किसान बिल और महिला की सुरक्षा, बेरोजगारी जैसे मुद्दों को लेकर अम्बिकापुर में घड़ी चौक से महामाया चौक तक मशाल रैली निकली गई। प्रदेश सचिव नीतीश ताम्रकर के द्वारा बताया गया कि आज देश की इकनॉमी निरन्तर गिरते जा रही है इस विषय मे केंद्र सरकार के पास कोई भी रोड मैप नही है जिससे कि देश के युवाओं को  रोजगार मिल, सके आज देश का युवा माउस और हताश है।
और जिस प्रकार मनमाने ढंग से भाजपा की सरकार द्वारा किसान बिल को लागू किया गया है, अगर इस पध्दति से कॉरपोरेट मनमाने रेट पे किसानों की फसलें खरीदेंगी व कॉन्ट्रेक्ट के माध्यम से हर बार किसानो को सही मूल्य नही मिल पायेगा व साथ हि केंद्र सरकार या राज्य सरकार इन कॉरपोरेट पर कोई नियंत्रण नही होने के कारण MSP मूल्य पर खरीदी के लिए नही बोल पाएगी, जिससे हमारे किसान बुरे तरीके से फस कर शोषित होते रहेंगे। महिला सम्मान व सुरक्षा को लेकर नीतीश ताम्रकर ने बताया कि देश मे किसी भी राज्य में दुष्कर्म होता है वो बहुत ही अशोभनीय व भत्सना करने योग्य  है, लेकिन वहां के शासन और प्रशासन के लोग इस अमानवीय कुकृत्य पर निंदनीय टिपणी कर मामले की गम्भीरता का मजाक बनाते है जाति, धर्म पर अशोभनीय टिप्पणी करते है, और महिलाओं का अपमान करते है। ऐसे लोगो का NSUI पुरजोर विरोध करते है। हम केंद्र सरकार को चुनौती देते है कि ये सत्ता के नशे में चूर तानाशाह सरकार का अहंकार व घमण्ड इस मशाल की आग में जल कर राख हो जाएगा। इस मशाल रैली के दौरान नीतीश ताम्रकर, विवेक चन्द्र, मनीष दुबे, शिवराज सिंह, नवनीत सिंह, अतुल सिन्हा, राहुल कुमार, राहुल चौबे, निक्की तिवारी, निकेत जायसवाल, ललित सोनी, प्रिंस विश्वकर्मा,  प्रफुल यादव, संजय यादव, चन्दन सोनी, विवेक सिंह, प्रत्यूष श्रीवास्तव, प्रिंस, शानू सिन्हा, रोहित दुबे, अंकित ठाकुर,
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *