प्रांतीय वॉच

नवरात्रि के प्रारंभ से हुआ अवैध कब्जेदारों पर कार्यवाही, मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा-आशुतोष पांडेय

Share this
  • निगम ने कलेक्टर के आदेश का किया निर्भीक रूप से पालन
आशीष जायसवाल/ रायगढ़ : जिला कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन एवम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन पर नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे एवं उनकी टीम, यातायात प्रभारी टीआई की उपस्थिति में आज अवैध मकान तोड़ा गया जिस पर 4 दिन पहले भी कार्यवाही कर 3 दिन की मोहलत दी गई थी ज्ञात हो कि नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने कलेक्टर भीम सिंह के निर्देशन एवम पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के मार्गदर्शन में शहर को स्वच्छ एवं अतिक्रमण मुक्त कर व्यवस्थित करने की मंसा बनाकर एड़ी चोटी लगा दी है ,प्रतिदिन साइकल में अपनी टीम के साथ गली मोहल्ले निरीक्षण कर साफ-सफाई एवं अतिक्रमण क्षेत्र हेतु कर्मचारियों अधिकारियों को निर्देशित करते हैं उसी तारतम्य में 4 दिन पहले शहर के बोइर दादर  क्षेत्र में बंगाली कॉलोनी पर तपन विश्वास नामक व्यक्ति द्वारा मुख्य सड़क मार्ग में अवैध व्यवसायिक मकान बनाया जा रहा था जिसका कोई दस्तावेज नहीं था निगम के तोड़ू दस्ता दल मकान को तोड़ने की कार्यवाही करने गए तो कब्जा धारी के द्वारा 3 दिन की मोहलत मांगी गई जिसे कलेक्टर सर के आदेश अनुसार 3 दिन की मोहलत भी दी गई ,किंतु मियाद की अवधि पूर्ण होने पश्चात भी कब्जा धारी के द्वारा मकान को नहीं तोड़ा गया नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडे,यातायात प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह बघेल चक्रधर नगर टीआई अभिनव सिंह ,जूट मिल टी आई अमित शुक्ला एवं पुलिस के दल बल एवं निगम की तोड़ू दस्ता दल द्वारा साथ ही मोहल्ले वासियों की उपस्थिति में मकान को तोड़ा गया ।कब्जा धारी को प्रवासी के रूप में प्राप्त क्षेत्र पर जो निर्माण किया जा रहा है उस पर नगर निगम के धाराओं समेत नियमितीकरण में आज के दर पर 16 गुना शुल्क वसूला जाएगा साथ ही मकान तोड़ते वक्त जेसीबी के खर्च का वहन भी कब्जा धारी को करना होगा इसके लिए निगम के मानचित्रकार एवं भवन निर्माण अधिकारी प्रतुल श्रीवास्तव को आयुक्त द्वारा 3 दिन में दस्तावेजों के साथ रिपोर्ट पेश करने निर्देशित किया गया है। निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि कलेक्टर महोदय के निर्देश पर कार्यवाही की गई है पिछली बार हम यहां अतिक्रमण हटाने आए थे तो यहां पर 3 दिन का समय इन्होंने मांगा था तो सर ने इसे स्वीकृत किया था 3 दिन मियाद पूरी होने के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटा रहे थे यह मुख्य मार्ग पर व्यवसायिक अतिक्रमण है निगम प्रशासन पुराने अतिक्रमण को भी सपोर्ट नहीं कर रहा है लेकिन नए लोग बना रहे हैं रातों-रात सीलिंग वगैरह तान देते हैं इन लोगों पर कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी और मुख्य मार्ग पर अतिक्रमण बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। वही चक्रधर नगर टीआई अभिनव सिंह ने बताया कि निगमायुक्त सर ने कब्जा धारियों को जनप्रतिनिधि एवं अन्य लोगों के समक्ष 3 दिन की मोहलत दी थी उसके बाद हमारे पुलिस अधीक्षक महोदय को पुलिस बल की मांग की गई थी आज के कार्यवाही के लिए जिसमें पुलिस निगम की कार्यवाही में सहयोग हेतु शामिल रही,भविष्य में भी पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कार्यवाही में हमारा सहयोग रहेगा
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *