प्रांतीय वॉच

डबरी तालाब के पास बाजार चौक मे जुआ खेलते हुए 6 जुआरी पकड़े गए

Share this
  • जुआरियों से 52 पत्ती ताश, 3530 रुपये नगद जप्त

पुरूषोत्तम कैवर्त /कसडोल : पुलिस अधीक्षक आई.के.एलेसेला द्वारा अवैध शराब जुआ, सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे, जिस पर निवेदिता पाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक व सुभाष दास एसडीओपी बलौदाबाजार के निर्देशन पर थाना प्रभारी डी0बी0 उईके के कुशल नेतृत्व में टाउन पेट्रोलिंग एवं अवैध जुआ सट्टा रेड कार्यवाही पर रवाना हुआ था कि मुखबिर सूचना मिला की डबरी तालाब के पास बाजार चौक में कुछ लोग जुआ खेल रहे है। की सूचना पर हमराह स्टाफ के रेड कार्यवाही किया जो घेराबन्दी में डबरी तालाब के पास रोड में जुआ खेलते *01 पंकज जायसवाल पिता श्यामलाल जायसवाल उम्र 33 साल 02 कलीम खान पिता पीर बेग बाजार चौक कसडोल 03 तरुण यादव पिता संतोष यादव बाजार चौक 04 योगेश कुमार केवट खोरबाहरा केवट 05 कासिम खान पिता पीर बेग बाजार चौक 06 नीरज जायसवाल पिता उतरा कुमार जायसवाल बाजार चौक कसडोल थाना कसडोल* को पकड़ा गया, जिसके कब्जे से *52 पत्ती ताश फड़ एवम पास से 3530/ रुपये जप्त किया गया।* आरोपियो का कृत्य अपराध धारा सदर 13 जुआ एक्ट के पाए जाने से सभी आरोपियो को गिरफ्तार कर विवेचना में लिया गया । उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक रामनाथ भगत,प्रधान आरक्षक अमोल सिंह कंवर ,संजय सोनी, आरक्षक प्रत्येन बर्मन, कृष्णकुमार पटेल, राजेश सायतोड़े, राहुल यादव, विकास पांडेय राकेश शर्मा शामिल रहे ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *