प्रांतीय वॉच

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलटी एक की मौत दूसरा घायल 

Share this
यामिनी चंद्राकर/ छुरा : छुरा नगर से 5 किलोमीटर दूर कोमाखान रोड पर कल रात लगभग रात्रि 8:00 बजे के करीब तेज रफ्तार ट्रैक्टर के अनियंत्रित होकर पलट जाने से ट्रैक्टर चालक की दर्दनाक मौत हो गई तो वही ट्रैक्टर पर सवार दूसरे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया प्राप्त जानकारी के अनुसार कारी दादर निवासी सुंदर लाल यादव अपने साथी ओंकार ठाकुर के साथ अपने स्वयं के ट्रैक्टर से धान छोड़ने चरोदा गया हुआ था वापसी आते समय मोगरा और दादर गांव के बीच तेज रफ्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिसके चलते मौके पर ही ट्रैक्टर चालक सुंदर लाल यादव की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई ट्रैक्टर पलटने की आवाज को सुनकर समीप के ग्राम टेडिनारा के ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचकर देखें तो घटनास्थल पर दो लोग लहू लोहान पड़े हुए थे जिसकी सूचना तत्काल 108 व छुरा पुलिस को फोन से दी गई मौके पर तत्काल छुरा पुलिस व 108 पहुंची और घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा ले जाया गया जहां ट्रैक्टर चालक सुंदरलाल यादव को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया वही साथ में ट्रैक्टर में सवार ओमकार ठाकुर के सर में चोट लगी थी जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छुरा में जारी रखा प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि ट्रैक्टर काफी तेज गति से आ रही थी सामने मोड़ पर चालक द्वारा संतुलन खो बैठने पर ट्रैक्टर सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी मृतक के सर पर गहरी चोट लगने के कारण घटनास्थल पर ही मौत हो गई छुरा पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर लाश का पोस्टमार्टम करा कर लाश को मृतकों के परिजनों को सौंप दिया गया दुर्घटना की खबर से गांव में शोक का छा गया।
Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *