देश दुनिया वॉच

ब्रेकिंग न्यूज़. राजू श्रीवास्तव के भाई ने दी खुशखबरी, बोले- जल्द लौटेंगे कॉमेडी किंग

Share this

नई दिल्ली. लोकप्रिय कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की हालत खतरे से बाहर हैं और ठीक हो रहे हैं, उनके छोटे भाई दीपू श्रीवास्तव ने पुष्टि की। कॉमेडियन को 10 अगस्त को दिल का दौरा पड़ा था और तब से वह एम्स दिल्ली में वेंटिलेटर पर हैं। पिछले हफ्ते जहां उनकी हालत स्थिर थी, वहीं दो दिन पहले उनकी हालत बिगड़ती गई। अब, उनके छोटे भाई ने प्रशंसकों के लिए एक वीडियो संदेश साझा किया है और उनसे किसी भी अफवाह पर विश्वास न करने को कहा है।

राजू श्रीवास्तव अब खतरे से बाहर
दीपू श्रीवास्तव ने एक वीडियो संदेश में कहा कि हालांकि राजू अभी भी अस्पताल में हैं, उन्हें यकीन है कि उनके भाई को प्रशंसकों का पूरा आशीर्वाद मिल रहा है। उन्होंने कहा कि प्रशंसकों को किसी भी अफवाह पर विश्वास नहीं करना चाहिए क्योंकि कॉमेडियन ठीक हो रहे हैं। राजू श्रीवास्तव एक soldier हैं और इस लड़ाई को जीतेंगे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *