रायपुर वॉच

कांग्रेस की सरकार आने के बाद बदतर हो गई प्रदेश की स्थिति ….नेता प्रतिपक्ष

Share this

रायपुर। प्रदेश में नए नवेले नेता प्रतिपक्ष बने नारायण चंदेल ने आज भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में प्रेस से चर्चा की। श्री चंदेल ने बेरोजगारी के मुद्दे पर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, 24 अगस्त को भारतीय जनता युवा मोर्चा बेरोजगारी के मुद्दे पर सीएम निवास का घेराव करेगी। प्रदेश में लाखों युवा बेरोजगार हैं, भाजयुमो बेरोजगार युवाओं के लिए प्रदर्शन कर सरकार को जगाने की कोशिश करेगी। नेता प्रतिपक्ष श्री चंदेल ने कहा, कांग्रेस सरकार ने अपने घोषणा पत्र में युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था। कांग्रेस ने 2,500 रुपए बेरोजगारी भत्ता देने का भी वादा किया था, क्या हुआ इन वादों का। चंदेल ने कहा, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से प्रदेश की स्थिति बदतर हो गई है। कानून व्यवस्था पूरी तरीके से बिगड़ गई है, विकास के कार्य बंद हो गए हैं, किसान परेशान हैं। सरकार ने किसानों को बोनस राशि देने का वादा किया था, लेकिन कितनी राशि दी गई बताएं। श्री चंदेल ने कहा, नकली खाद के कारण किसान बहुत परेशान हैं। सरकार की धान खरीदी की व्यवस्था से किसानों ने भारी परेशानी के बीच धान बेचा है। प्रदेश 51 हजार करोड़ रुपए के कर्ज में डूबा हुआ है। अब कर्ज के ब्याज को पटाने के लिए वापस कर्ज लेना पड़ रहा है, प्रदेश की आर्थिक स्थिति खराब है। पूरे प्रदेश में विकास के काम बंद हैं। राज्य अराजकता की ओर बढ़ रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *