भारत में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद( president ramnath kovind) की जगह कौन नए महामहिम होंगे इसकी आधिकारिक घोषणा बृहस्पतिवार यानी आज हो जाएगी।
विपक्ष के साझा उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के खिलाफ सत्तारूढ़ राजग की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत सुनिश्चित मानी जा रही है मगर जीत-हार के वोटों के अंतर का पता मतगणना से चलेगा। मतगणना से उन दावों की सत्यता भी पता चलेगी कि कई दलों के विधायकों ने बिना जानकारी दिए अपनी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के खिलाफ क्रॉस वोटिंग की है। द्रौपदी मुर्मू जीतने पर देश की पहली आदिवासी महिला ( women)होंगी जो सर्वोच्च सांविधानिक पद पर आसीन होंगी।
शाम तक आएगा नतीजा( result)
राज्यसभा के महासचिव पीसी को इन चुनावों के लिए मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। वह मतगणना ( counting) निगरानी करेंगे। परिणाम शाम तक आने की उम्मीद है।
सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था ( safety)
पूरे देश से मतपेटियां मंगलवार( tuesday) की शाम तक संसद भवन पहुंच चुकी हैं और मतगणना अधिकारी भी गिनती के लिए तैयार हैं। मतगणना का कार्य उसी कमरा नंबर 63 में होगा जहां सांसदों के वोट डालने की व्यवस्था की गई थी। यहां सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था है।
99.18 फीसदी वोट पड़े थे संसद में
देश के 15वें राष्ट्रपति को चुनने के लिए सोमवार को मतदान हुआ था और संसद भवन में 99.18 प्रतिशत मत पड़े थे। देश के दस राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में 100 फीसदी वोटिंग हुई थी।

