प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़ में जानिए कहां हुआ भीषण सड़क हादसा, बच्ची समेत दो की मौत

Share this

धमतरी. जिले में एक भीषण सड़क हादसे में बच्ची समेत दो की मौत हो गयी। हादसा उस वक्त हुआ, जब शादी के कार्यक्रम से एक आरक्षक का परिवार कार पर सवार होकर लौट रहा था। घटना में कई कई लोग घायल हो गये हैं। घटना दलदली के पास की है। इस घटना में आरक्षक सहित 4 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें स्थानी अस्पताल में भर्ती कराया गया है

जानकारी के मुताबिक रायपुर में पदस्थ आरक्षक करेहा गांव से भंडारवाड़ी गांव शादी के लिए गये हुए थे। शादी के कार्यक्रम के बाद आज सुबह आरक्षक अपने परिवार के लोगों के साथ वापर करेहा लौट रहा था। सभी लोग वेगनआर कांर में बैठै हुए थे। आरक्षक के मुताबिक कार उनका ड्राइवर लक्ष्मीनाथ मंडावी चला रहा था। सुबह-सुबह वो काफी तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाने पर बैठे लोगों ने कई दफा उसे टोका भी, लेकिन वो नहीं माना, इसी दौरान दुगली से नगरी आने के दौरान कार दलदली जाने के रास्ते में पलट गयी। कार तेज रफ्तार में पलटने के बाद पेड़ से भी टकरा गयी।
इस घटना में आरक्षक के अलावा रोहित नेताम, कसुमलता नेताम, जोहनी मरकाम गंभीर रूप से घायल हो गये, वहीं 3 साल की नेहा नेताम और 32 साल की कीर्ति नेताम की मौत हो गयी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं घायलों का इलाज चल रहा है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *