रायपुर। राजधानी में फिर ड्रग बेचने का बड़ा खुलासा हुआ है। प्रतिबंधित दवाओं को बेचने वाले को गिरफ्तार किया गया है। तेलीबांधा पुलिस के अनुसार बोरियाखुर्द टिकरापारा में रहने वाले जाफर अली और खम्हारडीह निवासी प्रदीप चिम्नानी को पकड़ा गया है। बताया जा रहा है कि प्रतिबंधित सिरप 69 नग बरामद किया गया है। दोनों के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिले है।
राजधानी में फिर बड़ा ड्रग का दस्तक, दो गिरफ्तार

