(सुकमा ब्यूरो) बाल कृष्ण मिश्रा | जिले के स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र में आज राज्य स्तरीय वर्चुअल सभा में मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष कवासी हरीश, भूतपूर्व जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करन सिंह देव, जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष श्रीमती महेश्वरी बघेल, सुकमा नगरपालिका अध्यक्ष जगन्नाथ राजू साहू, युवा कांग्रेस के महासचिव दुर्गेश रॉय सहित सैकड़ों किसान एवं जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया।किसान मजदूर बचाओ वर्चुवल रैली सुकमा में बड़ी संख्या में शामिल हुवे किसान व मजदूर,पदाधिकारियों ने सांझा किए अनुभव।किसान अधिकार सम्मेलन वर्चुअल रैली में शामिल हुए सैकड़ो किसान व कांग्रेसी कार्यकर्ता,कृषि बिल का किया पुरजोर विरोध।छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, कोंटा विधायक व केबिनेट मंत्री कवासी लखमा सहित मंत्रिमंडल के सदस्य कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूदगी में आयोजित कांग्रेस प्रदेश कार्यालय में वर्चुअल किसान सम्मेलन में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया,इस रैली को प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम, केबिनेट मंत्री कवासी लखमा सहित समस्त मंत्रियों एवं कांग्रेसी नेताओं द्वारा संबोधित किया गया।केन्द्र के भाजपा सरकार द्वारा पारित तीन किसान विरोधी बिल,किसान उत्पादन व्यापार और वाणिज्य (संवर्धन और सुविधा) विधेयक 2020, ,किसान (सशक्तिकरण और संरक्षण) मुल्य आश्वासन कृषि सेवा विधेयक 2020,आवश्यक वस्तु (संसोधन)विधेयक 2020 के विरोध में राजीव भवन से zoom एप से प्रसारित विडियो कॉनफ़्रेंसिंग में सुकमा में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया वर्चुअल रैली पुराना कलेक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति केंद्र भवन में आयोजित थी। इस दौरान भवन में बड़ी स्क्रीन लगाई गई और शारीरिक दूरी का पालन करते हुए छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस केसुकमा नगर कांग्रेस अध्यक्ष शेख सज्जार, दोरनापाल से सुरेश सिंह चौहान, नगरपालिका उपाध्यक्ष आयशा हुसैन, महिला कांग्रेस नेत्री गीता कवासी, महिला पार्षद पदमा जायसवाल, वरिष्ठ पार्षद रामसुख यादव, जनपद सदस्य विनोद पेद्दी, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता मनोज चौरसिया, धर्मेंद्र सिंह चौहान, केरलापाल से सुनील यादव, भूतपूर्व पार्षद रम्मू राठी, एल्डरमैन नागराज कर्मा, एल्डरमैन मो. हुसैन, एल्डरमैन दिनेश दास, युवा कांग्रेस नेता तरुण जायसवाल, नितेश साहू, बिल्लू सागर, समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं मजदूर एवं किसान सम्मिलित होकर कांग्रेस नेताओं के विचार को ध्यान से सुना।
सुकमा मुख्यालय समेत अन्य ब्लाक में एक साथ किसान मजदूर बचाओ रैली एवं तीन काले कानूनों के विरोध में हुआ वर्चुअल आमसभा।
