रायपुर वॉच

Cg News : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में शहीदों के परिजनों से की मुलाकात

Share this

झीरम घाटी शहीद मेमोरियल में शहीदों के परिजनों से मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात की और शहीदों के परिजनों की हिम्मत और हौंसले की तारीफ की, साथ ही हर सुख दुख में साथ रहने का वादा किया, इस दौरान सीएम ने परिजनों को शाल, श्रीफल और पौधा के रूप में झीरम स्मृति चिन्ह दिया।

मुख्यमंत्री  ने कहा – आज 25 मई है,09 साल पहले आज ही के दिन बस्तर की झीरम घाटी में नक्सली हमले में हमने अपने अनेक वरिष्ठ नेताओं, जवानों सहित 32 लोगों को खो दिया था. उन 32 शहीदों में कांग्रेस के तत्कालीन अध्यक्ष नंदकुमार पटेल जी, वरिष्ठ नेता विद्याचरण शुक्ल जी, महेंद्र कर्मा जी, उदय मुदलियार जी, योगेंद्र शर्मा जी जैसे अनेक लोगों के नाम शामिल हैं। बहुत से कार्यकर्ता, जवान और आम लोग भी उस हमले में शहीद हो गए थे।  झीरम घाटी की हृदयविदारक घटना में शहीदों को नमन करता हूं।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *