(वीरेन्द्र साहू)तिल्दा नेवरा:- ग्राम खौना मे रायखेड़ा परीक्षेत्र साहू समाज का त्रैवार्षिक निर्वाचन का आयोजन किया गया था। जो की सप्ताह भर पूर्व पुरे परिक्षेत्र के सभी 16 ग्रामो को सूचित कर दिया गया था। जैसे कि साहू समाज की परंपरा चली आ रही है कि किसी भी समाजिक बैठक, अधिवेशन या कोई भी आयोजन मे सर्वप्रथम समाज की कुल देवी मां कर्मा की विधि विधान से पूजा अर्चना कर। कार्यक्रम को आगे बढ़ाया गया। तत्पश्चात विभिन्न परीक्षेत्र व तहसील से पधारे पदाधिकारियों का औपचारिक स्वागत एवं परिचय किया गया । उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू किया गया। इस त्रैवार्षिक चुनाव मे तीन मात्र पदो का निर्वाचन किया गया। जिसमे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व महिला उपाध्यक्ष महत्वपूर्ण रही।
ज्ञात हो कि अध्यक्ष पद हेतु 5 लोग मैदान में उतरे थे। जिसमें से ग्राम छत्तौद के रमेश साहू ने 29 मत हासिल कर एतिहासिक जीत दर्ज की। नवनिर्वाचित अध्यक्ष रमेश कुमार साहू जी वर्तमान सचिव भी है। इसके पूर्व तहसील के कार्यकारिणी सदस्य व उसके भी पूर्व स्वर्गीय श्री भागवत साहू जी के कार्यकाल में जिला साहू संघ के भी कार्यकारिणी के तिल्दा तहसील के तरफ से सदस्य थे।
परिक्षेत्र साहू समाज के लोगो ने इन पर ज्यादा भरोसा जताया दुसरे महत्वपूर्ण पद उपाध्यक्ष के लिए 2 लोग मैदान में थे। जिसमें ग्राम खौना के हरिराम साहू ने 28 वोट प्राप्त कर जीत हासिल की। हरिराम साहू भी इसके पहले तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के सह सचिव थे। उसके पूर्व रायखेडा परिक्षेत्र के कोषाध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं तीसरी महत्वपूर्ण पद महिला उपाध्यक्ष के लिए भी 2 लोग मैदान में थे। जिसमें ग्राम छत्तौद के श्रीमती अनीता पोलष साहू ने सर्वाधिक मत प्राप्त कर जीत दर्ज की।
इस प्रकार से नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को तहसील साहू संघ तिल्दा नेवरा के पदाधिकारी, सभी परिक्षेत्रों के पदाधिकारी व ग्राम प्रमुखों ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दीं। वही नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने समाज के लिए समर्पित होकर समाज सेवा करने की बात कहकर सभी मतदाताओं एवं समाज जनो का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

