रायपुर वॉच

राज्य में फिलहाल पेट्रोल और डीजल पर वैट नहीं होगा कम – मुख्यमंत्री

Share this

रायपुर
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल रविवार को सिविल लाइन हेलीपैड में बालोद रवाना होने से पहले पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर जो सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी घटाया है उसका वे स्वागत करते है लेकिन जो 4 प्रतिशत सेस लगाया है उसे भी समाप्त कर दे तो अच्छा होगा। फिलहाल राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम नहीं किया जा रहा है।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपीए सरकार के समय में पेट्रोल पर 9 प्रतिशत और डीजल में 3 प्रतिशत सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी लगता था अगर केंद्र सरकार उसी दर पर पेट्रोल और डीजल को ले आएं तो अभी जैसे 6 रुपये पेट्रोल और 8 रुपये डीजल पर कम हो जाएगा। भले ही इससे राज्य सरकार को 570 करोड़ रुपए का नुकसान हो लेकिन इससे आम लोगों को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र ने पहली बार जो 4 प्रतिशत सेस पेट्रोल और डीजल पर लगाया है उसे भी समाप्त किया जाना चाहिए क्योंकि इससे राज्य सरकारोंको नुकसान हो रहा है। जहां तक वैट की बात है वो तो वैसे ही कम हो जाएगा लेकिन अगर केंद्र सरकार 4 प्रतिशत सेस को समाप्त कर देती है तो हम राज्य में वैट कम करने के लिए तैयार है। अभी फिलहाल राज्य में पेट्रोल और डीजल पर वैट कम नहीं किया जा रहा है क्योंकि हम दूसरे राज्यों को देख रहे है कि वे अपने यहां कितना वैट कम कर रहे है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *