रायपुर वॉच

झीरम घाटी की 10वीं बरसी पर शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे सीएम भूपेश बघेल, कई जन चौपाल कार्यक्रम में करेंगे शिरकत…

Share this

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विधानसभावार दौरे के दूसरे चरण में वे बस्तर संभाग जाएंगे। यह दौरा 18 मई से 2 जून तक चलेगा। झीरम कांड की दसवीं बरसी पर मुख्यमंत्री बस्तर में झीरम शहीद स्मारक का लोकार्पण करेंगे। झीरम नक्सल कांड में बलिदान देने वाले कांग्रेस जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं, सुरक्षा बल के जवानों और आम लोगों को श्रद्धांजलि देने 25 मई को मुख्यमंत्री चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर होंगे।

25 मई 2013 को झीरम नक्सल कांड जिस क्षेत्र में हुआ था, वह इलाका इसी विधानसभा क्षेत्र में आता है। बताया जाता है कि उसी दिन मुख्यमंत्री यहां जगदलपुर लालबाग में झीरम शहीदों की स्मृति में स्थापित शहीद स्मारक का लोकार्पण भी करेंगे। प्रदेश में जमीनी स्तर पर शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति और विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा और जनता की समस्याएं सुनने के लिए सीएम श्री बघेल 4 मई से दौरे पर हैं।

मुख्यमंत्री दूसरे चरण में – सबसे पहले कोंटा और सुकमा जाएंगे। उसके बाद बीजापुर होते हुए. अलग-अलग जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान सीएम भूपेश बघेल जनचौपाल में लोगों से मुलाकात करेंगे और उनकी समस्याएं सुनेंगे। बस्तर के कांकेर में मुख्यमंत्री के दौरे का शासन ने भी तिथिवार किया है।

मुख्यमंत्री इस दौरान प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के किन्हीं तीन ग्रामों का आकस्मिक रूप से दौरा करेंगे। इन गांवों में उपलब्ध नागरिक सुविधाओं, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की समीक्षा, जनता से सीधा संवाद व शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण प्रस्तावित है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *