प्रांतीय वॉच

सच की राह मे चलने से परमात्मा का साथ खुद मिल जाता है : अंजय

Share this

 

खरोरा ;—
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा आयोजित दया और करूणा के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण वर्ष का शुभारम्भ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान के प्रदेश सयोजक अंजय शुक्ला,सुशीला बहन, गुलाब बहन व क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर बोलते हुए अंजय शुक्ला ने कहा की काम, क्रोध, मोह, लोभ, अहंकार को छोड़कर सत्य के मार्ग पर चलने वालो का परमात्मा का साथ खुद ब खुद मिलता है और उसका जीवन सफल हो जाता है, यह संस्थान स्व परिवर्तन पर ज्यादा जोर देती है। साथ ही इस बात पर भी ध्यान देती है कि हमारा जीवन सद्गुणों से भरपूर होना चाहिए।

सुशीला बहन ने कहा की ब्रह्माकुमारी संस्थान सकारात्मक उर्जा का केन्द्र है। यहाँ आने मात्र से शान्ति की अनुभूति होती है। उन्होंने कहा कि कोविड-१९ ने

गुलाब बहन ने कहा की हमें कि मनुष्य की इच्छाएं अनन्त होती हैं जो कि अशान्ति पैदा करती है। इसलिए हमें सुखी रहने के लिए इन इच्छाओं को नियंत्रित करना सीखना होगा। जब इच्छाएं नियंत्रित होंगी तब आप दूसरों को देने के बारे में सोच सकेंगे।
क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्माकुमारी भावना दीदी ने कहा कि हमें सर्व प्राणी मात्र को मन से शान्ति और सुख का सहयोग देना है। सबके लिए शुभ और अच्छा सोचना है। कोई व्यक्ति कितना भी दूर क्यों न बैठा हो यदि हम सच्चे मन से संकल्प करेंगे तो हमारे वायब्रेशन्स उस तक जरूर पहुंचेंगे। वर्तमान समय जो तनाव और अवसाद बढ़ रहा है उसका प्रमुख कारण व्यर्थ सकंल्प हैं। अब हमें घृणा और नफरत को छोड़कर दया और करूणा को अपनाना है।
संचालन ब्रह्माकुमारी बहन गायत्री ने किया।
फोटो-2- प्रजापति ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय खरोरा द्वारा आयोजित

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *