राजकोट

Fake TTE: ओखा-जयपुर एक्सप्रेस में यात्रियों से ठगी कर रहे नकली टीटीई को आरपीएफ स्टाफ ने पकड़ा

Share this

राजकोट। पश्चिम रेलवे में गुजरात के राजकोट डिवीजन के रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) स्टाफ ने ओखा-जयपपुर एक्सप्रेस ट्रेन में नकली टीटीई बनकर यात्रियों से ठगी करने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

सीनियर डीसीएम अभिनव जेफ ने बताया कि तीन मई को रात में करीब 01:54 बजे आरपीएफ स्टाफ को सूचना मिली कि गाड़ी संख्या 19573 ओखा-जयपुर एक्सप्रेस के डी/1 कोच क्रमांक डब्ल्यूआर 014290 में एक नकली टिकट चेकर देखा गया है। सूचना मिलने पर तुरंत ही आरपीएफ-सुरेन्द्रनगर के सहायक उप निरीक्षक मनोहर सिंह चंद्रावत ने ओखा-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन के सुरेन्द्रनगर स्टेशन पर आगमन पर डी-1 कोच में यात्रियों से पूछताछ की और पाया कि एक बाहरी नकली टिकट चेकर द्वारा यात्रियों से टिकिट संबंधी पूछताछ की गयी है।

इसी गाड़ी में स्पेयर मे आ रहे रेलवे के मेल एक्सप्रेस गार्ड परशुराम के (मुख्यालय-राजकोट) द्वारा आरपीएफ स्टाफ को यह बाहरी व्यक्ति बताया गया। राजस्थान के पाली मुंडारा जिले के निवासी इस बाहरी व्यक्ति आकाश एच राजपुरोहित (20) को सहायक उप निरीक्षक मनोहर सिंह चंद्रावत द्वारा रोका गया तथा सुरेन्द्रनगर पोस्ट पर लाकर पूछताछ कर बयान दर्ज किया गया। पूछताछ के दौरान इस बाहरी व्यक्ति ने आर्थिक लाभ के लिए गाड़ी मे टिकट चेकिंग करने के अपने गुनाह को कबुल किया। आवश्यक कागजी कार्यवाही करने के पश्चात नकली टीटीई बनकर ठगी कर रहे इस व्यक्ति को जीआरपी सुरेन्द्रनगर को सौंप दिया गया।

राजकोट डिवीजन के मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार जैन तथा मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार श्रीवास्तव द्वारा संबन्धित रेलकर्मियों द्वारा दिखाई गयी सतर्कता और मुस्तैदी की सराहना की गयी है।

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *