नई दिल्ली : गूगल कंपनी ने अपने यूसर्स को बड़ा झटका देते हुए YouTube Go ऐप को कंपनी ने बंद करने का फैसला किया है। entry level smartphone यूजर्स के लिए लॉन्च किया गया यह ऐप जल्दी ही गूगल प्ले स्टोर से हटा दिया जाएगा। इस ऐप को यूज कर रहे लोगों को अब मेन YouTube ऐप पर स्विच करना होगा।
सस्ते फोन्स के लिए YouTube के ऑप्शन के तौर पर लॉन्च हुआ YouTube Go अब जल्द ही बंद हो जाएगा। गूगल ने इस ऐप को बंद करने का फैसल कर लिया है। इस साल अगस्त में ब्रांड इसकी सेवाओं को बंद कर देगा। ऐसे यूजर्स जो ऐप यूज नहीं करना चाहते हैं, उनके पास वेब ब्राउजर का भी ऑप्शन है। जहां से वह डायरेक्ट इस सर्विस को एक्सेस कर सकते हैं।इसकी जानकारी कंपनी ने गूगल सपोर्ट पेज पर एक पोस्ट के करके दी है।
YouTube Go ऐप साल 2016 में रिलीज हुआ था। कंपनी ने इसे लो-एंड हार्डवेयर या स्लो डेटा कनेक्शन वाले यूजर्स के लिए तैयार किया था। हालांकि, इस ऐप पर यूजर्स को बहुत से फीचर्स नहीं मिलते हैं. मसलन- YouTube Go पर यूजर्स को कमेंटस, पोस्ट, कंटेंट क्रिएट और डार्क थीम यूज करने की सुविधा नहीं मिलती है।