रायपुर। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज राजधानी रायपुर स्थित एयरपोर्ट पहुँचे जहाँ छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष नीरज पांडेय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन का नवनियुक्त जिलाध्यक्ष शांतनु झा ने अपने सैकड़ों कार्यकर्ताओ के साथ ज़ोरदार स्वागत किया।

इस दौरान कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी की जिसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंदन ने सभी कार्यकर्ताओं से चर्चा कर जिला अध्यक्ष शान्तनु झा द्वारा लगातार छात्रहित में किये जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और नवनियुक्त जिला अध्यक्ष झा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए संगठन को अधिक मजबूत बनाने रणनीति तय करने के निर्देश दिए।
इस दौरान पूर्व प्रदेश सचिव अरुणेश मिश्रा,पूर्व प्रदेश सचिव निखिल बघेल,शुभम दुबे,दादू सोनी,शुभम पांडेय, मृगेंद द्विवेदी, तारिक अहमद,अंकित सिंह भोज सहित सैकड़ों की संख्या में NSUI कार्यकर्ता मौजूद रहे।

