राजशेखर नायर/ नगरी : नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला द्वारा वार्ड क्रमांक 03 रामनगर के दो कुपोषित बच्चो को गोद लेकर उन्हें पोषण आहार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी ली। वार्ड क्रमांक 03 धनेश्वरी पिता लक्ष्मण उम्र 3 वर्ष,व कु ईशा पिता भोजराज उम्र डेढ़ साल को कुपोषित पाया गया ।इस बीच नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला ने बच्चो को गोद लेकर उन्हें सुपोषित करने का जिम्मा उठाया। इस अवसर पर आंगन बाड़ी कार्यकर्ता खिलेश्वरी साहू,सहायिका अंजनी साहू,केंद्र क्रमांक 2 की कार्यकर्ता महेश्वरी यादव,केंद्र क्रमांक 5 की कार्यकर्ता सुशीला गिरी एवम रजनी यादव व ललिता पटेल आदि उपस्थित थे।
नगर पंचायत अध्यक्ष ने लिया कुपोषित बच्चो को गोद

