प्रांतीय वॉच

प्रतिबंधित कैरीबेग बेचने वालों व गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना

Share this

तापस सन्याल/ भिलाई। भिलाई-चरोदा नगर निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर के निर्देश पर शनिवार को निगम के स्वास्थ्य विभाग की उडनदस्ता टीम ने विभिन्न स्थानों पर छापामार कार्रवाई की। इस दौरान माडल रोड से उमदा विदेशी शराब की दुकान तक ठेलों एवं सिरसा गेट चौक से आजाद चौक भिलाई-3 तक ठेला, होटलों और दुकानों की जांच की। इस दौरान कुल 15 व्यवसायियों पर कार्रवाई की गई। प्रतिबंधित कैरीबेग की जब्ती भी की गई। एक व्यवसायी से एक किलोग्राम प्रतिबंधित कैरीबेग जब्त किया गया। उससे दो सौ रूपये जुर्माना वसूला गया। पांच अन्य व्यवसायियों से प्रतिबंधित डिस्पोजल 120 नग जब्त किया गया। इनसे 1100 रूपये बतौर आर्थिक दंड जुर्माना वसूला गया। 9 व्यवसायियों को गंदगी फैलाने पर 22 सौ रूपये जृुर्माना वसूला गया। इन सभी को सख्त चेतावनी भी दी गई। इस दौरान टीम में स्वच्छता निरीक्षक बीनू वर्मा, सफाई दरोगा सृष्टि चंद्राकर, सुपरवाइजर त्रिभुवन देवांगन शामिल रहे। भिलाई-चरोदा नगर निगम आयुक्त कीर्तिमान सिंह राठौर ने व्यापारियों से अपील की है कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहभागिता दें। प्रतिबंधित कैरीबेग और पालिथिन का उपयोग व विक्रय न करें। उन्होंने आम लोगों से भी इसमें सहयोग की अपील की। साथ ही क्षेत्र के विकास के लिए समय पर टैक्स भी जमा करने कहा। उक्त जानकारी भिलाई चरोदा निगम के जनसंपर्क विभाग के विकासचंद्र त्रिपाठी द्वारा प्रदान की गई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *