रायपुर। बजट पर सामान्य चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में पैदा होते ही बच्चे के सिर 35 हजार रुपए का कर्ज हो जाता है। 2003 में जब भाजपा सरकार में आई थी, तब हम पर भी 8 हजार करोड़ का कर्ज था। 15 साल हम सरकार में रहे और 15 सालों में 33 हजार करोड़ का कर्ज हुआ था। हम साल का दो हजार करोड़ कर्ज लेते थे, लेकिन भूपेश बघेल सरकार सालाना 15000 करोड़ रुपए का कर्ज ले रही है।