प्रांतीय वॉच

शासकीय महाविद्यालय बलरामपुर में 07 वां वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह संपन्न

Share this

 

जिला कलेक्टर कुंदन कुमार ने महाविद्यालय के लिए 30 लाख रूपए देने की घोषणा की

अफताब आलम/ बलरामपुर/ बलरामपुर जिले के शासकीय महाविद्यालय में लोकरंग 2022 सप्तम वार्षिक उत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया |
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बलरामपुर जिले के कलेक्टर कुंदन कुमार तथा कार्यक्रम का अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंडल अधिकारी विवेकानंद झा के उपस्थिति में वार्षिक उत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ |
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया, छात्र छात्राओं के छत्तीसगढ़ राज्य गीत व स्वागत गीत की प्रस्तुति ने अतिथियों का मन मोह लिया, अतिथियों को पुष्प कुछ एवं बेच लगाकर स्वागत उपरांत महाविद्यालय के प्रचार्य एन0के0 देवांगन द्वारा महाविद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन का पठन किया गया |
मुख्य अतिथि ने आसंदी से संबोधित करते हुए कहा कि सभी छात्र छात्राएं अपना लक्ष्य बड़ा रखें उसके अनुरूप मेहनत करें और जो भी काम करें पूरी ईमानदारी से करें ताकि आप एक सफल प्रशासनिक अधिकारी, वैज्ञानिक या प्रोफेसर बन सके, वही कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने अपने उद्बोधन में कहा कि महाविद्यालय का यह समय विद्यार्थियों के भविष्य निर्माण व व्यक्तित्व विकास का सुनहरा अवसर है, आप प्रशासनिक अधिकारी बनकर जनता का विश्वास अर्जित करें, ताकि समाज में सुख शांति और समृद्धि ला सकें |
महाविद्यालय के प्रधानाध्यापको को नैक मूल्यांकन में निष्ठा पूर्वक दायित्व निर्वाहन के लिए अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र व उपहार प्रदान किया गया, एनसीसी में कैडेट्स को भी प्रमाण पत्र, क्रीडा गतिविधियों एवं बौद्धिक, कला गतिविधियों के प्रथम,द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व पुरस्कार प्रदान किया गया | छात्र-छात्राओं ने लोकरंग 2022 में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की
महाविद्यालय के प्रचार्य ऐन0के0 देवांगन के निवेदन पर बलरामपुर कलेक्टर कुंदन कुमार ने स्मार्ट क्लास रूम, कंप्यूटर लैब एवं ग्रंथालय के संदर्भ एवं प्रतियोगिता के लिये उपलब्ध कराने तीस लाख रूपए उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया गया है |
कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर यू0के0 पांडे एवं आभार प्रदर्शन एन0के0 सिंह ने किया सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मी दास मानिकपुरी, अंजू यादव एवं प्रीतम कुमार की उल्लेखनीय भूमिका रही |
कार्यक्रम को सफल बनाने में डॉ अर्चना गुप्ता,ओम शरण शर्मा, सुश्री अनुभा मिंज, अमरदीप, शैलेश कनौजिया, गोलू साहू, सुरेश रवि, अरविंद लकड़ा, उज्जवल कश्यप,विद्या राजपूत, मंजरी पटेल, अनिल पाल, अनिल कुमार, मधुनंदन भारद्वाज, गिरवर प्रसाद कोरी, विजय , एवं एनसीसी छात्र छत्राओं के भूमिका सराहनीय रही |

 

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *