प्रांतीय वॉच

बलरामपुर-जिलों में हो रही है पेड़ों की अँधाधुन कटाई जिम्मेदार है मौन

Share this

बलरामपुर जिले के रिजर्व फारेस्ट में पेड़ो की कटाई का मामला सामने आया है ,जंगली जानवरों को पानी उपलब्ध कराने के लिए सरकार द्वारा जंगलो में मिट्टी बांध का निर्माण करवाया जा रहा है ,लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों के संरक्षण में हरे भरे पेड़ो की बली भी दी जा रही है ,पूरे मामले वाइल्ड लाइफ के  रेंजर ने जाँच  के बाद कार्यवाही  की बात कही है ।

जिले के सेमरसोत अभ्यारण्य क्षेत्र में 20 लाख की लागत से मिट्टी बांध का निर्माण विभाग द्वारा कराया जा रहा है ,जिससे गर्मी के दिनों में वन्य प्राणियों को पीने के लिए पानी मिल सकेगा और जंगली जानवरों को पानी के लिए यहाँ वहाँ भटकना नही पड़ेगा ,लेकिन  अभ्यारण्य क्षेत्र के जिस स्थान पर मिट्टी बांध का निर्माण कराया जा रहा है।

वहां पर पहले से मौजूद सैकड़ो हरे भरे पेड़ो को जेसीबी मशीन द्वारा उखाड़कर गिराया जा रहा है जिसके बाद उसे काटकर जहा तहा फेक दिया गया है ,लेकिन जहाँ एक ओर विभाग द्वारा वन्य प्राणियों की सुविधा के लिए पानी की ब्यवस्था के तहत बांध बनाया जा रहा है तो वहीँ दूसरी ओर रिजर्व फारेस्ट के अंदर हरे भरे विशाल पेड़ो को काटा जा रहा है जिससे आने वाले समय मे जंगली जानवरों के भविष्य पर भी खतरा मंडरा सकता है।

ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग के कर्मचारियों की मौजूदगी में पेड़ो की कटाई की जा रही है इसके वावजूद भी दोषी कर्मचारियों पर कोई कार्यवाही नही हो रही है ,जबकि रिजर्व फारेस्ट के अंदर पेड़ो की कटाई पर शख्स मनाही है ,वही अभ्यारण्य क्षेत्र में अवैध कटाई को लेकर वाइल्ड लाइफ के रेंजरवन संरक्षक से बात की गई तो उन्होंने मामले में जाँच के कार्यवाही की है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *