कमलेश लहोतरे/ बिलासपुर। छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति द्वारा सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन सिकलसेल पीड़ितो के लाभार्थ के लिए किया जा रहा है। रक्तदान शिविर शासकीय माध्यमिक उच्चतर विद्यालय सहकारी बैंक के पास नेहरू चौक बिलासपुर में दिनांक 6 मार्च सुबह 11:00 बजे से सायं कालीन 4:00 बजे तक शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर में रक्तदान के अलावा ब्लड प्रेशर ब्लड ग्रुप की जांच भी निशुल्क किया जाएगा। छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति बिलासपुर द्वारा विगत 6 वर्षों से सिकलसेल पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर आयोजित कर उन्हें निशुल्क ब्लड उपलब्ध कराया जाता रहा है। समिति द्वारा कोरोना काल में भी ब्लड उपलब्ध कराया गया है। समिति के माध्यम से बुढार, शहडोल, जांजगीर- चांपा ,अकलतरा ,सीपत ,बेमेतरा, बिल्हा, रतनपुर क्षेत्र से ब्लड हेतु लोग इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करके अमूल्य सहयोग देते हैं । रक्तदान जीवन दान देता है,जो मानव जीवन को बचाने का कार्य करता है। प्रत्येक स्वस्थ मनुष्य को रक्तदान करके मानव जीवन के लिए अमूल्य योगदान देना चाहिए। 7वे रक्तदान शिविर के आयोजन हेतु छत्रपति समिति के सदस्य ,छत्रपति यूथ विंग, छत्रपति महिला विंग द्वारा इस शिविर को सफल बनाने के लिए अथक प्रयास किया जा रहा है। जो अत्यंत सराहनीय है।
छत्रपति शिवाजी राजे सेवा समिति द्वारा सिकलसेल पीड़ितों के लिए रक्तदान शिविर का आयोजन

