संजय महिलांग/ बेमेतरा। भाजपा प्रदेश प्रभारी व राष्ट्रीय महामंत्री डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा प्रदेश पदाधिकारी, जिलाध्यक्ष व जिला महामंत्रियों की सोमवार को वर्चुअल बैठक ली। इस बैठक में सह प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय,प्रदेश संगठन मंत्री पवन साय सहित वरिष्ठ प्रदेश भाजपा के नेतागण भी उपस्थित रहे। बैठक में बेमेतरा जिला से जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा, जिला प्रभारी डॉ अजय राव एवं जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा शामिल हुए। प्रदेश प्रभारी पुरंदेश्वरी ने बेमेतरा जिला पदाधिकारियो से जिले में चल रहे संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी ली और आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।