प्रांतीय वॉच

समर्पण व सहयोग की भावना से ही संगठन बढ़ता है आगे : विष्णुदेव साय,

Share this

 

प्रदेशाध्यक्ष व संगठन महामंत्री ने ली जिला भाजपा की बैठक

संजय महिलांग/ बेमेतरा। सोमवार को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय और प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने बेमेतरा जिले के सभी पदाधिकारियों, मंडल के प्रभारियों, अध्यक्षों एवं महामंत्रियों की वर्चुअल बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए संगठन महामंत्री पवन साय ने तीनों विधानसभा के मंडल अध्यक्षों एवं मंडल के प्रभारियों से संगठनात्मक चर्चा करते हुए सरल पोर्टल की समीक्षा करते हुए बूथ में 25 सदस्यीय कमेटी की जानकारी ली। इस दौरान उन्होनें बूथ पालक कैसा हो इसकी भी जानकारी दी और इन्हें जल्द से जल्द पूरा करने के निर्देश भी दिए। साथ ही जिले के तीनों विधानसभा में जिला प्रभारी एवं पदाधिकारियों को प्रवास के निर्देश भी दिए।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष विष्णु देव साय ने माइक्रो डोनेशन के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि यह एक दूसरे कार्यकर्ताओं को जोड़ने का विषय है,इसका संबंध कलेक्शन से नहीं बल्कि कनेक्शन से है, हमे पार्टी को सर्वव्यापी बनाना है। आगे उन्होंने संगठन की व्यवस्था एवं संरचना पर चर्चा करते हुए कहा कि सभी मंडल अध्यक्षों के पास 25 लोगों की कमेटी अपडेट होनी चाहिए। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना के समय से आज तक कार्यकर्ताओं के समर्पण से ही पार्टी के संचालन तथा आजीवन सहयोग निधि से संग्रहित राशि के उपयोग की विस्तृत जानकारी दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि किसी भी संगठन में समर्पण व सहयोग की भावना होती है, तभी संगठन आगे बढ़ता है।

बैठक को संभागीय प्रभारी किरण देव, जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जोशी एवं जिला प्रभारी डॉ अजय राव ने भी संबोधित किया। बैठक में जिला महामंत्री विकास धर दीवान व नरेन्द्र वर्मा, जिला उपाध्यक्ष अजय तिवारी, फिरतुराम साहू, राजा पांडेय, रीना साहू, विजय सुखवानी, सुरेश सिंघानिया, सुरेंद्र सिंह, मोंटी साहू, चंद्रपाल साहू, बलराम पटेल, छोटू साहू, पुन्नी यादव, परस वर्मा, सतीश जैन, डोमेंद्र राजपूत, नेतराम वर्मा सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *