प्रांतीय वॉच

कोर्ट में निकली भर्ती, 8वीं युवा भी कर सकते है अप्लाई

Share this

कोरबा। कुटुम्ब न्यायालय कोरबा में रिक्त आदेशिका वाहक ( चतुर्थ श्रेणी ) अन्य पिछड़ा वर्ग के एक पद की भर्ती के लिए आवेदन 14 मार्च 2022 तक आमंत्रित किया गया हैं। इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन 14 मार्च संध्या 5 बजे तक बंद लिफाफे में पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। आवेदन कार्यालय न्यायाधीश, कुटुम्ब न्यायालय कोरबा के नाम से भेजना होगा। आवेदकों को बंद लिफाफे के ऊपर स्पष्ट रूप से आवेदित पद आदेशिका वाहक लिखना होगा। आवेदित पद के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के स्थानीय निवासी पात्र होंगे। पद के लिए 1 जनवरी 2022 को न्यूनतम 18 वर्ष की आयु होनी चाहिए। आवेदक को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से पूर्व माध्यमिक शाला कक्षा 8 वीं परीक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *