प्रांतीय वॉच

कोरबा-कोचुवेली-कोरबा व दुर्ग-कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में अतिरिक्त कोच की सुविधा 

Share this

 

तापस सन्याल /रायपुर – रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर यात्रा सुविधा व अधिकाधिक यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध कराने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 02 जोड़ी एक्सप्रेस गाड़ियों में एक-एक अतिरिक्त कोच की सुविधा अस्थायी रूप से उपलब्ध कराई जा रही है | इस सुविधा की उपलब्धता से इस गाड़ी में यात्रा करने वाले अधिकाधिक यात्री लाभान्वित होंगे | विवरण इस प्रकार है –

गाड़ी संख्या 22647/22648 कोरबा-कोचुवेली-कोरबा एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से दिनांक 16 फरवरी 2022 को कोरबा से उपलब्ध रहेगी ।

गाड़ी संख्या 18203/18204 दुर्ग-कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 15 फरवरी, 2022 को उपलब्ध रहेगी ।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *