प्रांतीय वॉच

छत्तीसगढ़: जगदलपुर में नगर बंद करा रहे भाजपा नेताओं को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Share this

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले के जगदलपुर में मंगलवार को नगर बंद कराने निकले भाजपा नेताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 50-60 नेताओं को पुलिस शहर से बाहर परपा थाना ले गईं है। जिनमे नेता प्रतिपक्ष नगर निगम संजय पांडे, भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष सुरेश गुप्ता, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अविनाश श्रीवास्तव संगठन के कई नेता, पार्षद आदि शामिल हैं। वहींं पुलिस केदार कश्यप व अन्य नेताओं को शहर से 18 किलोमीटर दूर नगरनार थाना ले गई है।

पीएम आवास के नाम पर पैसे लेने और एफआइआर दर्ज नहीं करने पर गुस्सा

भाजपा नेताओं की गिरफ्तारी की खबर पाकर पूर्व मंत्री भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता केदार कश्यप, प्रदेश महामंत्री किरण देव, पूर्व विधायक संतोष बाफना आदि कई प्रमुख नेता भाजपा कार्यालय पहुंचे हैं। ये सभी कुछ ही देर में गोल बाजार चौक धरना प्रदर्शन करने रवाना होने वाले हैं। ज्ञात हो भाजपा ने संजय नगर वार्ड की कांग्रेस पार्षद कोमल सेना पर रेलवे की सरकारी जमीन पर काबिज परिवारों से प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत कराने के नाम पर पैसा लेने के आरोप की शिकायत पर पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज नही करने के विरोध में आज नगर बंद का आह्वान किया है।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *