प्रांतीय वॉच

सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़…कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा…एक का शव बरामद

Share this

सुकमा। जिले में एक बार सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबर सामने आ रही है।  मुठभेड़ में कई नक्सलियों के मारे जाने का दावा सुरक्षाबलों ने किया है. एक माओवादी का शव भी बरामद हुआ है. अभी इलाके में सर्चिग जारी है. सुकमा एसपी सुनील शर्मा ने मुठभेड़ की पुष्टि की है.

सुबह कोबरा 201 बटालियन व DRG की संयुक्त पार्टी को सड़क सुरक्षा देने के लिए रवाना किया गया था. इसी बीच चिंतलनार के तिम्मापुरम इलाके में घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने जवानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. जवानों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए नक्सलियों पर जवाबी कार्रवाई शुरू की. बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में सुरक्षा बल के जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है. जिसका शव भी जवानों ने बरामद कर लिया है. कई और नक्सलियों को मारने का भी दावा सुरक्षा बल के जवानों ने किया है.

इस दौरान सुरक्षाबल नक्सलियों पर भारी पड़ गए हैं. जिसके बाद घने जंगलों का फायदा उठाकर नक्सली भाग खड़े हुए. लेकिन मुठभेड़ के बाद जवान अभी भी मौके पर मौजूद हैं. इलाके में सर्चिंग जारी है. इलाके में अभी भी नक्सलियों की मौजूदगी है

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *