रायपुर वॉच

घना कोहरा, ठंडी हवाएं और बादल, जानिए कैसा रहेगा आज छत्तीसगढ़ का मौसम

Share this

रायपुर। मौसम विभाग(IMD ) के मुताबिक उत्तर भारत से सर्द हवा आने के कारण प्रदेश में फिर कड़ाके की ठंड पड़ेगी। आज न्यूनतम तापमान में 3 से 4 डिग्री तक गिरावट आएगी। इसके असर से उत्तर छत्तीसगढ़(Chattisgarh ) के कुछ क्षेत्रों में शीतलहर चलने की भी संभावना है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में मध्यम से घना कोहरा भी छाएगा। मौसम विभाग के अनुसार दिन के तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। उत्तर भारत से हवा आने और  आसमान से बादल छंटने के कारण रात के तापमान में हल्की गिरावट आनी शुरू हो गई है।

 

पेंड्रारोड में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, जो प्रदेश में सबसे कम तापमान है। यह सामान्य है। वहीं अंबिकापुर(ambikapur ) में न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री ज्यादा है। मौसम विज्ञान(Meteorology )केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार प्रदेश में उत्तर भारत से सर्द हवा आ रही है। इसके कारण अब आने वाले दिनाें में रात का तापमान गिरेगा। दोपहर के तापमान में विशेष बदलाव नहीं आएगा। शीतलहर सरगुजा(sarguja ) और  बिलासपुर(Bilaspur ) संभाग के कुछ क्षेत्रों में चल सकती है।

रायपुर में न्यूतम तापमान 24 डिग्री रहा 

वही रायपुर(raipur ) 14.5, माना 13.4,बिलासपुर(bilaspur ) 14.0,पेंड्रारोड(pendraroad ) 11.0,अंबिकापुर(ambikapur ) 12.8,जगदलपुर 14.0,दुर्ग(durg ) 11.6 और राजनांदगांव 13.3 में रहा। आपको बता दे कि प्रदेश में दो दिन पहले ही कुछ इलाकों में बारिश हुई थी । इसके असर से राजधानी समेत प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में दोपहर का तापमान सामान्य से कम चल रहा है।मौसम विज्ञानियों(weather scientist) का कहना है कि मार्च(march ) तक रुक-रुककर ठंड पड़ती रहेगी। रायपुर में बुधवार  को अधिकतम तापमान 24 डिग्री रही, जो सोमवार की तुलना में 2.3 डिग्री कम है। यह सामान्य से 4 डिग्री भी कम है। पहाड़ी और  मैदानी इलाकों में हल्की ठंड की वापसी हुई।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *