प्रांतीय वॉच

जनपद सीईओ कोयलीबेड़ा को भावभिनी विदाई

Share this

कांकेर : जनपद सीईओ कोयलीबेड़ा श्री भरोसाराम ठाकुर डिप्टी कलेक्टर का कोरबा स्थानांतरण होने के फलस्वरूप भारमुक्त किये जाने पर जिला पंचायत कांकेर के सभाकक्ष में जिला पंचायत परिवार की तरफ से उन्हे भावभिनी विदाई दिया गया। जनपद सीईओ कोयलीबेड़ा श्री ठाकुर के 01 वर्ष 06 माह के कार्यों में मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास निर्माण, गोठान निर्माण, लोकसभा चुनाव में बेहतरीन कार्य करने के लिए जिला पंचायत के सीईओ डॉ संजय कन्नौजे ने प्रशंसा कर उन्हें स्थान्तति जिले में भी इसी प्रकार कार्य करने के लिए बधाई एवं शुभकामनाए दी गई।  विदाई समारोह में जिला पंचायत परिवार की ओर से ठाकुर को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत परिवार से एपीओ  अनिल गोटा, राज गुप्ता, प्रणव एवं ऋषि जैन के द्वारा सीईओ जनपद के साथ कार्य करने के अनुभव को साझा किया। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री ठाकुर के द्वारा अपने सम्बोधन में जिले में कार्य के सम्बध में अवगत कराते हुए सभी  उपस्थित कर्मचारियों को शुभकामना दी। कार्यक्रम में एपीओ स्वच्छ भारत मिशन रमेश ठाकुर, एपीओ गोटा, उपसंचालक पंचायत लारेन्स कुमार, एपीओ शिक्षा संजीत श्रीवास्तव और जिला पंचायत के कर्मचारी उपस्थित थे।

Share this

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *